विनीता लोढ़ा अब विदिशा की नई डीपीओ होंगी। विदिशा के डीपीओ भरत सिंह राजपूत को विदिशा से सागर डीपीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विदिशा | मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल ने सहायक संचालक जिला कार्यालय रतलाम विनीता लोढ़ा को विदिशा में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। विनीता लोढ़ा अब विदिशा की नई डीपीओ होंगी। विदिशा के डीपीओ भरत सिंह राजपूत को विदिशा से सागर डीपीओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सहायक संचालक जिला कार्यालय विदिशा ब्रजेश जैन को रायसेन का प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।