डॉ. नुसरत मेहंदी, डॉ.जीवन रजक, डॉ. अरुण अज्ञानी, चित्रांश खरे होंगे शामिल.

बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा 
कलाव्योम फाउंडेशन का कवि सम्मेलन 12 जून को.
भोपाल: कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत इस बार कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। अक्षदा सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रंगाभास नाट्यशाला एवं समरज्ञ कबीर फाउंडेशन के सहयोग से आगामी 12 जून को सायं 6 बजे से बाग मुगालिया भोपाल स्थित कुबेर बैंक्वेट में कवि सम्मेलन होगा। जिसमें प्रसिद्ध शायरा एवं मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहंदी, लेखक एवं मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. जीवन रजक, एमसीयू में प्रोफेसर एवं कवि डॉ. अरुण अज्ञानी एवं युवा कवि श्री चित्रांश खरे सम्मिलित होंगे।