अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
विदिशा, 21 जून। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा की योग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्रीमती अंजली पंडित* ,प्रोप्राइटर फिगरलाइन फिटनेस सेंटर, विदिशा , *श्री नीलेश विश्वकर्मा*, योग प्रशिक्षक एवं आयुर्वेद-प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ एव *विधान श्रीवास्तव* उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव नियंत्रण, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के *अधिष्ठाता डॉ. मनीष निगम, योग प्रमुख डॉ. नरेंद्र पटेल* एव अन्य चिकित्सक एवं फैकल्टी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने योग को समग्र स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं छात्र समन्वयन में *डॉ. केशव बंसल, धनीराम दुबे, राशी विश्वकर्मा, वंशिका कौशिक, चेतन महाजन एवं राजा रघुवंशी* की सराहनीय भूमिका रही। योग समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में योग समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु नियमित योगाभ्यास का *संकल्प* लिया गया।