डॉ. फिक्सिट कंपनी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए तोरन सिंह शिल्पकार को किया सम्मानित

डॉ. फिक्सिट कंपनी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए तोरन सिंह शिल्पकार को किया सम्मानित
प्रशंसा पत्र देकर किया उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर
 विदिशा। प्रतिष्ठित निर्माण एवं वॉटरप्रूफिंग उत्पाद निर्माता डॉ. फिक्सिट (Pidilite) कंपनी द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए श्री तोरण सिंह शिल्पकार को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कंपनी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में श्री तोरन सिंह शिल्पकार को "प्रशंसा पत्र" भेंट कर उनके द्वारा डॉ. फिक्सिट उत्पादों के उपयोग से किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। प्रशंसा पत्र पर कंपनी के Chief Business Officer (Emerging India) श्री विशाल मल्हान के हस्ताक्षर अंकित हैं।

इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि श्री शिल्पकार ने अपने कार्य में गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने पर श्री तोरण सिंह शिल्पकार ने डॉ. फिक्सिट कंपनी एवं समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों की पहचान होने के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य तकनीकी विशेषज्ञों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

डॉ. फिक्सिट कंपनी के प्रतिनिधि श्री सचिन अहिरवार जी द्वारा श्री तोरन सिंह शिल्पकार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए।