विदिशा में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के नवीन पदाधिकारियों का भव्य जुलूस निकाला, सोनू गोस्वामी बने गणेश उत्सव 2026 चल समारोह संयोजक


बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा
सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के नवीन पदाधिकारियों और गणेश उत्सव 2026 चल समारोह के संयोजक के रूप में श्री सोनू गोस्वामी की नियुक्ति के बाद शहर में एक भव्य जुलूस निकाला गया। समिति के अध्यक्ष श्री रामराज किशोर सिंह दांगी के नेतृत्व में निकले इस जुलूस का शहरभर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
 मुख्य आकर्षण एवं स्वागत
 *प्रमुख मार्गों पर स्वागत:* शहर के विभिन्न मार्गों पर सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर नवीन पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
 *धार्मिक उल्लास:* जुलूस के दौरान पूरे विदिशा शहर में उत्साह, उमंग और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।
 *विशिष्ट उपस्थिति:* इस अवसर पर अध्यक्ष रामराज किशोर दांगी, महामंत्री पं. विजय दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष जैन, प्रवक्ता कपिल मातानी व विमलेश सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी सोम सोनी व राजू रैकवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
 समिति की नई कार्यकारिणी
 *अध्यक्ष:* रामराज किशोर सिंह दांगी 
 *महामंत्री:* पं. विजय दीक्षित 
कोषाध्यक्ष: डॉ. संतोष जैन जी
 प्रवक्ता: कपिल मातानी  एवं विमलेश सक्सेना
 *सोशल मीडिया प्रभारी:* सोम सोनी एवं राजू रैकवार 
 गणेश उत्सव 2026 चल समारोह संयोजक सोनू गोस्वामी 
 पदाधिकारियों के संकल्प
समिति के सभी नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर सनातन संस्कृति और धार्मिक आयोजनों को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।"
रामराज किशोर सिंह दांगी (अध्यक्ष)
इस वर्ष गणेश उत्सव को अत्यंत भव्य और गरिमामय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी तथा इसमें सभी समाजजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होगी।  सोनू गोस्वामी (संयोजक, गणेश उत्सव 2026
*उक्त विस्तृत जानकारी समिति के प्रवक्ता कपिल मतानी एवं विमलेश सक्सेना द्वारा दी गई।*