विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर (एडीएम) और हाल ही में आईएएस के रूप में पदोन्नत हुए *श्री अनिल कुमार डामोर* का मंगलवार (08 सितंबर 2026) को तड़के करीब 5 बजे हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके अचानक हुए इस निधन से प्रशासनिक गलियारों और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री डामोर का हाल ही में विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल के पद पर ट्रांसफर हुआ था।
*आखिरी यात्रा:* मंगलवार को वे अपने विदिशा स्थित सरकारी आवास से बचा हुआ सामान समेटने और लेने के लिए विशेष तौर पर विदिशा आए हुए थे, जहां यह दुखद हादसा हुआ।
*करियर:* हाल ही में उनकी प्रशासनिक सेवाओं में आईएएस के रूप में पदोन्नति हुई थी, जिसे लेकर उनके परिवार और विभाग में उत्साह का वातावरण था।