भोपाल कलेक्टर के ट्रांसफर होने के बाद ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर के बनाने को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश 48 घंटे के भीतर आदेश निरस्त, कर दिया है आप भोपाल की कमान आशीष सिंह लेंगे लवानिया की सौंपी गई है
भोपाल कलेक्टर पद से हटाकर जल निगम के प्रबंध संचालक बनाए गए अविनाश लवानिया को मप्र सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है
दरअसल सोमवार देर रात भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के स्थान पर मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर बनाया गया था। वे कार्यभार भी नहीं संभाल पाए और उनकी जगह आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाए जाने का आदेश बुधवार देर रात को जारी कर दिया गया
बता दें कि मध्य प्रदेश सड़क निगम के प्रबंध संचालक आशीष सिंह की जगह अब अविनाश लवानिया को कमान सौंपी है। लवानिया की पदस्थापना जल निगम के प्रबंध संचालक पद पर की गई थी। आशीष सिंह इंदौर नगर निगम आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं।विधानसभा चुनावी जमावट के हिसाब से सोमवार को पांच कलेक्टर हटाए गए थे और दो का तबादला किया गया था। इसमें भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया का नाम भी शामिल था। उन्हें तीन माह बाद यहां पदस्थ रहते तीन साल होने वाले थे, इसलिए उन्हें बदले जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाए जाने की संभावना नहीं थी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी आदि शंकराचार्य प्रोजेक्ट को देख रहे थे।
वहीं विश्वसनीय सूत्रों की माने तो कि उनकी नई पदस्थापना से विचार परिवार नाराज था, इसलिए बुधवार को नए सिरे से विचार कर पदस्थापना में परिवर्तन किया गया और आशीष सिंह को भोपाल की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, लवानिया को जो नई जिम्मेदारी दी गई थी, वे उससे संतुष्ट नहीं बताए जा रहे थे।
लवानिया की पदस्थापना के आदेश में संशोधन कर उन्हें सड़क विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है। निगम सेतु बंधन योजना के अंतर्गत 21 बड़े ओवर ब्रिज बनाने के साथ कई सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। जल निगम का प्रबंध संचालक एस विश्वनाथ को बनाया गया है, जो पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक थे। उनके स्थान पर अब यह जिम्मेदारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को दी गई है। Kaushlendra Vikram Singh