मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खातों में ट्रांसफर करेंगे ₹1541 करोड़


 बेतवा भूमि न्यूज़ भोपाल 
पेटलावद, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पेटलावद से लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस बार 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में भेजी जाएगी।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ₹345 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। यह राशि प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगी।
यह आयोजन न केवल लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।