मध्य प्रदेश - कंप्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध नामदेव दास त्यागी ने गुरुवार को विदिशा में गौ माता न्याय यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा माधवगंज से शुरू होकर तिलक चौक पर समाप्त हुई, जिसका उद्देश्य गायों की दुर्दशा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।
बाबा ने इस दौरान "जन जागरण एवं भिक्षा" कार्यक्रम भी चलाया, जिसमें उन्होंने लोगों से गौ माता के संरक्षण के लिए आर्थिक मदद और समर्थन की अपील की। इस आयोजन में अनेक संत महात्माओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी उठाई। कंप्यूटर बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि गायों की स्थिति में सुधार लाने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है।