बाढ़ पीड़ितों के मसीहा: संत रामपाल जी महाराज को महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने 'मानवता रक्षक' सम्मान से नवाजा


 बेतवा भूमि न्यूज़ (रोहतक), हरियाणा। 
12 अक्टूबर 2025: हरियाणा के रोहतक जिले की ऐतिहासिक महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने आज समाज और जगत के कल्याण के लिए समर्पित संत रामपाल जी महाराज को प्रतिष्ठित 'मानवता रक्षक' सम्मान से सम्मानित किया। यह भव्य समारोह चौबीसी चबूतरा महम पर आयोजित हुआ, जिसमें हजारों भक्त और ग्रामीण जन शामिल हुए।
खाप पंचायत ने संत रामपाल जी महाराज को यह सम्मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनके अभूतपूर्व सेवा कार्यों के लिए दिया है। पंचायत के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत बाढ़ ग्रस्त गाँवों में जल निकासी के लिए मोटर, पाइपलाइन की व्यवस्था करने, साथ ही जरूरतमंद परिवारों को मकान निर्माण और आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसे कार्यों का उल्लेख किया।
इतिहास में पहली बार किसी संत को यह सम्मान दिया गया है, जो उनके सामाजिक सुधार और मानव सेवा की विरासत को और भी महत्त्वपूर्ण बनाता है।
महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के महासचिव रामफल राठी ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज ने मुश्किल घड़ी में बेसहारा लोगों का सहारा बनकर सच्ची मानवता की रक्षा की है। समारोह में सैकड़ों खाप प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उनके भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह सम्मान न केवल संत रामपाल जी महाराज की सेवाओं का प्रमाण है, बल्कि यह हरियाणा की पारंपरिक पंचायती व्यवस्था और आध्यात्मिकता के संगम का भी प्रतीक है, जो देश के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देता है।