विदिशा में प्रथम मिडटर्म ऑर्थोपेडिक्स संगोष्ठी रही सफल

बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा। 
अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (ABVGMC), विदिशा में आयोजित मध्यप्रदेश की पहली मिडटर्म ऑर्थोपेडिक्स संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 200 से अधिक पंजीकरण के साथ कार्यक्रम में चिकित्सकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनीष निगम (डीन, ABVGMC विदिशा) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अविनाश लघावे (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) रहे।
प्रदेश के बाहर से आए विशेषज्ञों—डॉ. आर. एम. चांदक, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ जैन एवं डॉ. सुमेध चौधरी—ने व्याख्यान एवं केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। साथ ही, प्रदेशभर से आए 24 वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और समृद्ध बनाया।
इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. अतुल वर्श्नेय (ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन) ने किया, जबकि डॉ. संजय उपाध्याय (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) ने संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई। डॉ. सनत सिंह, डॉ. सुनील किरार एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं जटिल मामलों पर चर्चा हुई, जो चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक रह