बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा,
30 मई 2026। विदिशा पुलिस के लिए गौरव और हर्ष का अवसर रहा, जब जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 15 आरक्षकों को उनकी वरिष्ठता, सेवा अनुभव एवं विभागीय पात्रता के आधार पर प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पदोन्नति उनकी वर्षों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा, मेहनत और समर्पण का सम्मान है तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं—
- बैच नं. 27 – रामशंकर कुशवाह
- बैच नं. 194 – शैलेन्द्र सिंह भदौरिया
- बैच नं. 320 – मलखान सिंह ठाकुर
- बैच नं. 531 – दीपक ठाकरे
- बैच नं. 308 – ममता लोधी
- बैच नं. 589 – हेमंत कुमार नायक
- बैच नं. 65 – नंदराम अहिरवार
- बैच नं. 384 – जय कुमार श्रीवास्तव
- बैच नं. 474 – कृष्ण कुमार मिश्रा
- बैच नं. 396 – सुरेन्द्र सिंह
- बैच नं. 242 – महेश कुमार भील
- बैच नं. 423 – अखिलेश शुक्ला
- बैच नं. 449 – अरविंद पाठक
- बैच नं. 619 – कमल सिंह रघुवंशी
- बैच नं. 790 – भूपेन्द्र शर्मा
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सभी पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं तथा सभी अधिकारी अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि विदिशा पुलिस परिवार में पदोन्नति के ऐसे अवसर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति समर्पण को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।