श्री रघुवंश सेवा ट्रस्ट, रघुवंशी धर्मशाला विदिशा की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
बैठक में समाज के उत्थान और धर्मशाला के बेहतर प्रबंधन के संकल्प के साथ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
अध्यक्ष श्री जयसिंह रघुवंशी (खेरूआ वाले)
उपाध्यक्ष: केशव सिंह रघुवंशी (दासखजूरी)
सचिव: राजेंद्र सिंह रघुवंशी (खेरूआ वाले)
सह सचिव: हेमंत सिंह रघुवंशी (संकलखेड़ा)
कोषाध्यक्ष: परमाल सिंह रघुवंशी 'रमेश' (संकलखेड़ा वाले)
समाज में हर्ष की लहर
नई कार्यकारिणी के मनोनयन पर रघुवंशी समाज के बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समाजजनों का मानना है कि श्री जयसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में ट्रस्ट सामाजिक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा और धर्मशाला के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे।