रघुवंशी महिला मेथली क्लब ग्रुप द्वारा गौशाला में भेंट किए पंखे जलपात्र और गो ग्रास



 बेतवा भूमि न्यूज विदिशा। 
नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए *रघुवंशी महिला मैथिली क्लब, जिला विदिशा* की सदस्यों द्वारा विट्ठल नगर स्थित *श्री पुरुषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन* में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*भीषण गर्मी से राहत की पहल*
बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों से बेजुबान पशुओं को बचाने के लिए क्लब की महिलाओं ने गौशाला परिसर में सक्रिय सहभागिता निभाई। गौवंश को ठंडक प्रदान करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा गौशाला को *दो नए सीलिंग फैन पंखे* भेंट किए गए। इसके साथ ही, पक्षियों और अन्य छोटे जीवों की प्यास बुझाने के लिए परिसर के विभिन्न स्थानों पर *पानी के कटोरे (सकोरे)* रखे गए।
 *गौ-ग्रास और सेवा भाव*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने गायों को अपने हाथों से *गौ-ग्रास* खिलाया और उनकी सेवा की। क्लब की पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक मेलजोल तक सीमित नहीं है, बल्कि जीव दया और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रणी रहना भी है।
बेजुबान जीवों की सेवा से मिलने वाला सुकून अद्वितीय है। हम चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में गौमाता को असुविधा न हो, इसीलिए हवा और पानी के प्रबंध का छोटा सा प्रयास किया गया है।" स्थान श्री पुरुषोत्तम निराश्रित गौ सेवा सदन, विट्ठल नगर, विदिशा।
 आयोजक रघुवंशी महिला मैथिली क्लब, जिला विदिशा।
 सहयोग दो सीलिंग फैन पंखे और जल पात्रों का वितरण।
 विशेष गौ-ग्रास वितरण एवं जीव दया का संकल्प।