मेडिकल कॉलेज विदिशा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मरीजों ने की सराहना


 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा 
विदिशा। मेडिकल कॉलेज विदिशा में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। रीवा रोड निवासी नीलराज यादव ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध दवाइयों, मरहम-पट्टी तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए संतोष व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार के लिए दवाइयाँ, पट्टियाँ एवं अन्य आवश्यक सामग्री उचित स्थान पर व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।

नीलराज यादव ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों एवं समस्त मेडिकल स्टाफ के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्पताल की साफ-सुथरी एवं अनुशासित व्यवस्था से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन को मिलती रहेंगी।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के समस्त स्टाफ को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।