10 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेतवा भूमि न्यूज विदिशा 
10 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
AI तकनीक एवं सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण से अज्ञात आरोपी तक पहुंची पुलिस
महिला सुरक्षा एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की दिशा में विदिशा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली में फरियादिया महिला द्वारा दिनांक 14.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 298/2026, धारा 64(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया गया तथा आधुनिक AI तकनीक एवं तकनीकी विश्लेषण का उपयोग कर संदिग्ध की पहचान स्थापित की गई।

लगातार की गई पतारसी एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजू यादव, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

*गिरफ्तार आरोपी:*
राजू यादव पिता सुमेर सिंह यादव, निवासी ग्राम पट्टन, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा.

*सराहनीय भूमिका:*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उपनिरीक्षक रितेश नागर, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, सउनि मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेश बर्थे, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक आनंद गौतम, आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक अनुदेश सेंगर, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक ऋषि दांगी एवं आरक्षक राघवेन्द्र सिकरवार की विशेष भूमिका रही।