तेज आवाज में गाने बजाने से रोकने पर तलवार-लाठी से हमला, एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज


 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा।
 तलवार से हमला करते हुए विजय सिलवट वीडियो से निकल गया फोटो
 लाठी  लेकर आई महिलाएं भी वीडियो फोटो में शामिल है
 सौराई रोड स्थित राजीव आवास मल्टी में मंगलवार रात तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
 लाठी तलवार  से हमला करते हुए
पीड़ित विजय सिलावट ने बताया कि वह राजीव आवास के मकान नंबर 288 में अपनी मां द्रोपती बाई सिलावट के साथ रहता है। उसके पड़ोस में मकान नंबर 289 में उमा विश्वकर्मा अपनी मां के साथ रहती हैं। विजय का आरोप है कि आए दिन तेज आवाज में गाने बजाने, बाहर चूल्हे पर खाना बनाने और धुएं से आसपास के लोग परेशान रहते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
 तलवार हाथ में लिए संतोष कुशवाहा 
विजय सिलावट के अनुसार संतोष कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, दीपेश साहू और यशु साहू ने उमा विश्वकर्मा पक्ष लेते हुए गाली-गलौज की तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, रॉड और छुरी लेकर पहुंचे और विजय सिलावट व उसकी मां द्रोपती बाई पर हमला कर दिया।
 द्रोपती बाई पर हमला करते हुए वीडियो फोटो
हमले में विजय सिलावट के हाथ में तलवार लगने से गंभीर चोट आई, जिसके चलते हाथ में टांके लगाए गए हैं। वहीं द्रोपती बाई के साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। घटना के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र अहिरवार ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई और बाद में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजीव आवास मल्टी में कुछ युवकों द्वारा आए दिन हथियार लेकर घूमने और विवाद करने से दहशत का माहौल बना रहता है। घटना के दौरान उसी गली में रहने वाले पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाते हुए कहा, “तू कितना बड़ा पत्रकार है, तुझे भी देख लेंगे।”
पीड़ित परिवार और स्थानीय रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।