अवैध शराब तस्करी पर शमशाबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, 171 लीटर शराब व कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विदिशा पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, शमशाबाद पुलिस ने ₹8.05 लाख का मशरूका किया जप्त
विदिशा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस ने ग्राम तिनसियाई-वर्धा रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 171 लीटर अवैध देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,05,000/- है, तथा परिवहन में प्रयुक्त एक कार सहित कुल ₹8,05,000/- मूल्य का मशरूका जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 10.06.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 171 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
*पंजीबद्ध प्रकरण:*
➡️ अपराध क्रमांक : 218/2026
👉 धारा : 34(2) आबकारी एक्ट
*जप्त मशरूका:*
👉 जप्त अवैध देशी शराब : 171 लीटर
👉 शराब की अनुमानित कीमत : ₹1,05,000/-
👉 कुल जप्त मशरूका : ₹8,05,000/-
*गिरफ्तार आरोपी:*
👉 राजू यादव पिता वीरेन्द्र सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड, शमशाबाद, जिला विदिशा।
👉 राज साहू पिता जगदीश साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड, शमशाबाद, जिला विदिशा।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पंकज गीते, प्रधान आरक्षक अरुण द्विवेदी, आरक्षक दिलीप ठाकुर, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक विजय नावरिया एवं आरक्षक रोहित पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।