सतलोक आश्रम बैतूल में चल रहे महा विशाल समागम में सम्मिलित हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कई अन्य जनप्रतिनिधि

बेतवा भूमि न्यूज़ बैतूल मध्य प्रदेश 
सतलोक आश्रम में चल रहे महा विशाल समागम में सम्मिलित हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कई अन्य जनप्रतिनिधि
सतलोक आश्रम बैतूल में कबीर साहेब जी के 629 में प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में चल रहे विशाल तीन दिवसीय समागम कार्यक्रम का समापन भोग कि वाणी के साथ शांति पूर्ण तरीके से हुआ, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ और सभी ने शांतिपूर्वक भंडारा प्रसादि ग्रहण की,इस सामाजिक कार्यक्रम के तीसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी व पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे जी, कांग्रेस कमेटी बैतूल के जिला अध्यक्ष निलय डागा जी, मध्यप्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण गोठी जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नवनीत मालवी जी, कांग्रेस कमेटी बैतूल के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे जी व अन्य कई जनप्रतिनिधिगण आश्रम में पधारे और संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा किए जा रहे ऐसे जनकल्याण के कार्यक्रमों को देखकर भूरी भूरी प्रशंसा की, जीतू पटवारी ने संत रामपाल जी महाराज को सच्चे समाज सुधारक के रूप में बताया और उनके द्वारा किए जा रहे समाज सुधार के कार्य को देखकर बेहद प्रभावित हुए। अंत में उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समाज सुधार के कार्यक्रम में हमेशा आता रहूंगा।