महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा पदोन्नति आदेश जारी जिले से विनीता लोढ़ा उपसंचालक, श्री डंगवाल एवं श्रीमती किस्पोट्टा परियोजना अधिकारी ,सुमन सहायक ग्रेड 01 के पद पर पदोन्नति दी गई।


 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से पदोन्नति आदेश जारी किए गए जिसमें विदिशा जिले से जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ श्रीमती विनीता लोढ़ा को सहायक संचालक से उपसंचालक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
श्री ए . डी .डंगवाल सहायक सांख्यिकी अधिकारी विदिशा शहरी के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में  परियोजना अधिकारी नटेरन के प्रभारी परियोजना अधिकारी का संपूर्ण कार्य देख रहे थे। श्री ए . डी  .डंगवाल को परियोजना अधिकारी के पद पर   पदोन्नति दी गई है।
श्रीमती इमा बेला किस्पोट्टा पर्यवेक्षक पद से परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। श्री शिवरतन सुमन सहायक ग्रेड 2 को सहायक ग्रेड 01  के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। विभागीय स्तर पर प्रमोशन होने की हर्ष  शुभ  बेला पर महिला बाल विकास जिला कार्यालय एवं परियोजना स्तर के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना और नवीन पद नवीन  जिम्मेदारियां के लिए मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।