"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान को मिला विद्यार्थियों का साथ, एमिनेंट विद्यालय में बनी मानव श्रृंखला
विदिशा। नगर पालिका परिषद विदिशा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में संचालित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB)" अभियान के तहत शहर में लगातार स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 39 स्थित एमिनेंट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ "SABB" की मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में एसबीएम शाखा से पवन कुमार शर्मा, एमिनेंट विद्यालय के प्राचार्य, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा टीम सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट के सदस्य उपस्थित रहे।
स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक का संदेश देने के लिए नगर पालिका का जागरूकता अभियान लगातार जारी।