महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर बाल विवाह को रोका गया।


 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा 
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर आज शिकायत प्राप्त हुई थी कि सिरोंज परियोजना अंतर्गत  कांदाखेड़ी ग्राम  पंचायत के ग्राम   छुट्आ परियोजना सिरोंज में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह दिनांक 14 जुलाई 2026 को होना था।  उक्त सूचना  की जानकारी तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा को दी गई। डीपीओ मैडम के मार्गदर्शन में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती ईमाबेला किस्पोट्टा  और परियोजना स्तर की टीम को तत्काल संबंधित ग्राम में भेजा गया बालिका के  शैक्षणिक दस्तावेजों का मिलान किया गया जिसमें बालिका की जन्म तिथि 20 फरवरी 2013 पाई गई है। परिजनों द्वारा घर पर मंडप की तैयारी चल रही थी महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा परिजनों रिश्तेदारों को समझाईश देकर बाल विवाह को होने से पूर्व  रोक दिया गया। बाल विवाह रोकने की कार्रवाई के दौरान प्रभारी परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पुलिस आरक्षक उपस्थित रहे।