“घर-घर तिरंगा, दुकान-दुकान तिरंगा” अभियान के तहत विदिशा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की पहल
विदिशा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “घर-घर तिरंगा, दुकान-दुकान तिरंगा” अभियान के तहत विदिशा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे से होगा।
विदिशा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि तलरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तिरंगा वाहन रैली विदिशा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, कैट, बालाजी हॉस्पिटल, स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
उन्होंने समस्त व्यापारियों, नागरिकों एवं मातृशक्ति से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इन मार्गों से निकलेगी तिरंगा रैली
तिरंगा वाहन रैली रेलवे स्टेशन चौराहा से प्रारंभ होकर माधवगंज, बलविहार रोड, निकासा रोड, बड़ा बाजार, डडापुर, देवी के बाग एवं बस स्टैंड होते हुए नीमताल पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।
व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने की सहभागिता की अपील
रैली को सफल बनाने के लिए विदिशा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के महामंत्री हृदेश सोनी, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत एवं आनंद अग्रवाल, मंत्री दिनेश रामानी, आईटी प्रमुख दिलीप जौहरी, अनुराग सोनी एवं अभिषेक जैन सहित पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व महामंत्री मनोज पंजवानी, वासुदेव धनवानी, जगदीश तौलना आदि ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।