पुलिया पर 3 फीट पानी, राजीव आवास से विदिशा का संपर्क टूटा


 बेतवा भूमि न्यूज विदिशा 
सोराई रोड की जर्जर पुलिया बनी परेशानी का सबब, मजदूरों समेत आमजन का आवागमन प्रभावित
 बेतवा भूमि न्यूज विदिशा। प्रधानमंत्री राजीव आवास योजना, जत्रापुरा वार्ड क्रमांक-2, सोराई रोड मल्टी क्षेत्र को विदिशा शहर से जोड़ने वाली पुलिया पर इन दिनों करीब 3 फीट पानी ऊपर से बह रहा है। पानी का तेज बहाव होने के कारण क्षेत्रवासियों का विदिशा शहर से संपर्क प्रभावित हो गया है।
पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर, विद्यार्थी और आम नागरिक आवागमन करते हैं। पुलिया पर पानी भर जाने के कारण मजदूरों को काम पर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष यही स्थिति निर्मित होती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, सोराई रोड की यह पुलिया कई वर्षों से आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के समय पुलिया के ऊपर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को लंबा रास्ता तय करके शहर की ओर जाना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर साल बारिश में परेशानी झेलने के बजाय अब इस समस्या का स्थायी निराकरण होना चाहिए।