विधायक विश्राम गृह स्थित पार्क में राष्ट्र चेतना मंच के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे एवं प्रदेश प्रभारी लोकेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता राहुल दुबे, बेतवा भूमि समाचार के संपादक तोरन सिंह शिल्पकार, विजय वर्मा, कोविंद समाचार के सपादक संजय मालवीय (भोपाल) सहित राष्ट्र चेतना मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प दोहराया।