गणतंत्र दिवस पर राजीव आवास कॉलोनी विदिशा में हुआ ध्वजारोहण



 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा। 
जतरापुरा वार्ड नंबर 2 स्थित राजीव आवास कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा गठित समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव आवास कॉलोनी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष करन सिंह सरदार, उपाध्यक्ष जमुना विश्वकर्मा, महामंत्री राहुल पाल, मंत्री सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष विवेक धाकड़, तथा समिति सदस्य प्रकाश लोधी, नितेश सेन, वीरेंद्र सैनी, मुकेश रैकवार, और संजय कुशवाहा, सहित कॉलोनी के सभी लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कॉलोनी की एकता, विकास और स्वच्छता को लेकर भी सभी ने सहयोग का संकल्प लिया।