गंजबासौदा। राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। मंच के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर दुबे ने पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी ‘गुड्डा’ जी को राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक संघ अधिवक्ता, राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवार्ड वीरता पदक से सम्मानित श्री Rohtash Kumar Gupta जी, राष्ट्रीय संयोजक श्री दीप अग्रवाल जी एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री Lokesh Sahu जी के विमर्श के उपरांत की गई।
नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी ‘गुड्डा’ की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रियता से राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
मंच पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।