जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने विदिशा विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में जिले के सोशल मीडिया हैंडलर श्री कृष्णा सेन को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री कृष्णा सेन सहित जिले के कुल 96 चयनित व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर श्री कृष्णा सेन ने इसे अपने कार्य के प्रति प्रोत्साहन बताते हुए जिला प्रशासन एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।