हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर रामराज दांगी का मां कर्मा देवी युवा संगठन, काछी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 6, विदिशा द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ठाकुर रामराज दांगी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष ओम साहू, उपाध्यक्ष परशुराम, दीपक, उदय रघुवंशी, कपिल शर्मा, संजीत यादव, राकेश, नेताजी तरुण चौरसिया, सम्मान सिंह, धाकड़ भैया, लाल शर्मा, सुमित शर्मा, मुकेश साहू, हाकम सिंह लोधी, बनवारी लाल, शिवम साहू, अभय जैन, पंकज साहू, दीपक साहू, नारायण सिंह सहित संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ठाकुर रामराज दांगी के नेतृत्व में हिंदू उत्सव समिति सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा।