साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2026 की तड़के करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने एक मकान के दो ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और नगदी सहित सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को जांच में लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी की बाउंड्री वॉल लगभग तीन फीट की है, जिसके चलते चोर आसानी से अंदर प्रवेश कर सकते हैं। रहवासियों ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंड्री वॉल की ऊंचाई को लेकर सवाल उठाते हुए कॉलोनाइजर एवं प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि चोरी की घटना में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है और कॉलोनीवासियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।