झोपड़ी में कटती थी बेबस मां की रातें, संत रामपाल जी की अन्नपूर्णा मुहिम" से मिला सपनों का महल

बेतवा भूमि न्यूज़ बैतूल 
झोपड़ी में कटती थी बेबस मां की रातें, संत रामपाल जी की "अन्नपूर्णा मुहिम" से मिला सपनों का महल
*"नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने सौंपी मकान की चाबी, सरपंच सहित कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद"*
*बादलपुर / बैतूल :* जब गरीबी में जिंदगी बोझ लगने लगे और सिर पर छत तक न हो, तब एक पक्के मकान की कीमत कोई बेघर ही समझ सकता है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की तहसील घोड़ाडोंगरी के गांव बादलपुर में आज वही हुआ जिसने मानवता पर विश्वास को और गहरा कर दिया।
जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में 'मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट', कुरुक्षेत्र, हरियाणा द्वारा चलाई जा रही 'अन्नपूर्णा मुहिम - रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान' के तहत गांव बादलपुर में एक और बेसहारा परिवार की जिंदगी संवर गई।

वर्षों से कच्ची और टूटी झोपड़ी में जीवन काट रहे इस परिवार की मुखिया *बहन तारा बाई गुप्ता* हैं, जिनके लिए बरसात में टपकती छत और सर्दी में ठिठुरती दीवारें ही उनका घर थीं। संत रामपाल जी महाराज जी के आशीर्वाद से आज उसी जगह पर सभी सुविधाओं से युक्त पक्का मकान खड़ा है।

इस नवनिर्मित मकान में लाइट, पंखे, पानी की टंकी, किचन सहित जीवन की हर जरूरत का ध्यान रखा गया है। मकान की चाबी मुख्य अतिथि *नगर परिषद अध्यक्ष श्री रोहित विक्की नायक जी* के कर-कमलों द्वारा परिवार को सौंपी गई, तो पूरे माहौल में खुशी और भावुकता दोनों देखने को मिले।

मकान के साथ ही संत रामपाल जी महाराज जी की ओर से परिवार को गृहस्थी का पूरा सामान भी निःशुल्क भेंट किया गया - पलंग, गद्दे, कंबल, कपड़े, गैस चूल्हा व टंकी, किचन के बर्तन, राशन सामग्री, बच्चों की शिक्षा सामग्री सहित रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान।

इस गरिमामयी अवसर पर *बादलपुर सरपंच श्री बिशन विश्वास जी, बादलपुर सरपंच प्रतिनिधि श्रीमती प्रमिला जी, टांगनमॉल पंचायत के पूर्व उपसरपंच श्री दिनेश यादव जी, समाजसेवी श्री सपन विश्वास जी और समाजसेवी श्री दिनेश राठौर जी* सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने संत रामपाल जी महाराज जी के इस जनकल्याणकारी कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी और मानवता की सच्ची सेवा बताया।