प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 137 वीं कड़ी में देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मंच है, जहां हम देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज पर चर्चा करते हैं. पीएम ने कहा कि मन की बात नए प्रयासों सामने लाने का एक मंच है. आज कई कड़ी में उन्होंने कड़ी में युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने छोटे प्रयासों से बदलाव ला रहे लोगों का उल्लेख करते हुए समाज की भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया.