ध्यान के माध्यम से परमात्मा से जुड़ने और अंतरात्मा की आवाज सुनने का दिया संदेश
विदिशा
सांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आज अपना घर आश्रम में ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने एवं राजयोग ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सांची सेंटर की इंचार्ज बीके भारती जी ने सभी प्रभु प्रिय सदस्यों को राजयोग ध्यान कराया।
बीके भारती जी ने ध्यान के माध्यम से सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने तथा परमात्मा से अपना संबंध और आध्यात्मिक कनेक्शन मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा की स्मृति और राजयोग ध्यान से मन को शांति, सकारात्मकता एवं आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान अपना घर आश्रम के सभी सदस्यों एवं स्टाफ को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा गया। रक्षा सूत्र के माध्यम से सभी के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही आश्रम में सदस्यों एवं स्टाफ के लिए भोजन वितरण की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं आनंदमय रहा।