राजीव आवास कॉलोनी जत्रापुरा, वार्ड नंबर 2 में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर राजीव आवास कॉलोनी समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने रहवासियों के निवेदन पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गली नंबर 1, गली नंबर 2 एवं गली नंबर 3 की नालियों की साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कॉलोनी के रहवासियों ने अपनी समस्याओं से समिति पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए लिखित आवेदन भी सौंपा।
समिति अध्यक्ष करण सिंह ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने भी रहवासियों को भरोसा दिलाया कि कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।