विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख

बेतवा भूमि न्यूज विदिशा 
*विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख*
*अवैध शराब निर्माण की 02 भट्ठियां मिलीं, 75 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने की सघन सर्चिंग*
विदिशा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह तथा थाना प्रभारी बासौदा देहात एवं थाना प्रभारी बासौदा शहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

*कंजर टपरा में 75 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने की सर्चिंग*
दिनांक 07.09.2026 को प्रातः करीब 05:45 बजे थाना बासौदा देहात क्षेत्रांतर्गत कंजर टपरा, जेल रोड पर अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों की तलाश के उद्देश्य से विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन से प्राप्त करीब 75 अधिकारी/कर्मचारियों के बल द्वारा सघन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान आरोपीगण मौके से फरार हो गए।

*02 अवैध शराब निर्माण की भट्ठियां मिलीं, 2,000 लीटर महुआ लाहन नष्ट*
पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान अवैध देशी शराब निर्माण के लिए संचालित 02 भट्ठियां पाई गईं। मौके से करीब 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,00,000 है। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त करीब 70 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लास्टिक के केन एवं पन्नियों में बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7,000 है। इस प्रकार कार्रवाई में बरामद/नष्ट की गई अवैध सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹5,07,000 है।

बरामद अवैध देशी शराब के संबंध में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:*
कार्रवाई में थाना प्रभारी बासौदा देहात उनि जयकुमार सिंह, थाना प्रभारी बासौदा शहर संजय बेदिया, निरीक्षक सुदामा प्रसाद, थाना प्रभारी त्योंदा गौरव रघुवंशी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ रघुराज सिंह, थाना प्रभारी पठारी ऋतुराज सिंह, थाना प्रभारी पथरिया रोहित कौरव, सउनि मनोज तिवारी, सउनि मजबूत सिंह गुर्जर, सउनि सियाराम, प्रआर. बैजनाथ यादव, आरक्षक प्रकाश अमलियार, सुनील जाट, पुष्पेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, राकेश जाटव, रामनिवास मीना, महिला आरक्षक प्रियंका मौर्य, सोनम लोधी एवं श्यामवती धुर्वे सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन के करीब 75 अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।