ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी एशियन पेंट द्वारा विदिशा शहर में 01/09/2026 से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रमुख उद्देश्य स्थानीय पेंटरों और ठेकेदारों को पेंटिंग की आधुनिक तकनीकों और नए डिज़ाइनों से अवगत कराना हे
*प्रशिक्षण और मुख्य आकर्षण*: इस शिविर में प्रशिक्षक प्रदीप तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को बहुत ही बारीकी और विस्तार के साथ नए-नए डिज़ाइनों को बनाने की विधियां और आधुनिक पेंट तकनीकें सिखाई जा रही हैं.
*आर्थिक लाभ और अवसर*: कंपनी का मानना है कि उन्नत तकनीकों का यह प्रशिक्षण विदिशा के पेंटरों और ठेकेदारों को बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा और उनकी बेहतर आर्थिक आय का एक मजबूत जरिया बनेगा.
*प्रतिभागियों की उपस्थिति* विदिशा से बड़ी संख्या में पेंटर और ठेकेदार ठेकेदार ओम साहू, ठेकेदार तोरन सिंह शिल्पकार, एवं और भी ठेकेदार उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और कंपनी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठा रहे हैं.
ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी के द्वारा हर साल की भांति इस बार भी विदिशा शहर में फिर से नई पेंटिंग डिजाइन और नई पेंट टेक्नीक सिखाने की कार्यशाला विदिशा शहर के रघुवंशी धर्मशाला में आयोजित की गई है, जहां शहर के पेंटर ठेकेदार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिसे लेके सभी में भारी उत्साह भी दिखा। कंपनी के द्वारा भेजे गए प्रशिक्षक प्रदीप तिवारी जी द्वारा बहुत ही कुशलता, सभी डिजाइन टेक्नीकों का प्रदर्शन बहुत ही बारीकी तथा दक्षता से बताया जाता है। ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी का उद्देश्य पेंटर ठेकेदारों की पेंटिंग स्किल बढ़ाने तथा उनकी आय के बेहतर अवसर प्रदान करना है। ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी की स्थायी शाखा इंदौर शहर के पलासिया स्क्वेयर के शेखर सेंट्रल बिल्डिंग में भी मौजूद है, जहां प्रशिक्षण हेतु पेंटर ठेकेदार जा सकते हैं।