लकवाग्रस्त दशरथ यादव के परिवार को मिला सहारा, संत रामपाल जी महाराज के निर्देश पर अनाथ बच्चों की शिक्षा, राशन और मकान की जिम्मेदारी उठाई


बेतवा भूमि न्यूज़ नरसिंहपुर
नरसिंहपुर जिले के मुगवानी-गोरखपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गोंगावरी में लकवाग्रस्त दशरथ यादव के परिवार को संत रामपाल जी महाराज के निर्देश पर बड़ी राहत मिली। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को नियमित राशन, बच्चों की शिक्षा और पक्का मकान उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले लकवा होने के कारण दशरथ यादव चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। उनकी पत्नी लगभग दस वर्ष पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिवार में 80 वर्षीय पिता मुन्नूलाल, 18 वर्षीय बेटी साक्षी यादव और 13 वर्षीय बेटे देवी प्रसाद यादव के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने उन्हें प्रार्थना भेजी। इसके बाद परिवार को हर माह आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें, स्कूल फीस और कपड़ों की व्यवस्था करने तथा भविष्य में पक्का मकान बनवाने के निर्देश दिए गए।

इन निर्देशों के तहत नरसिंहपुर जिला समन्वयक हरिराम साहू के नेतृत्व में महेंद्र शर्मा, इमरतपाल, मुरारी सोनी, जगमोहन शर्मा, देवी सिंह लोधी, धनीराम पटेल, मातवर पटेल, तूफान लोधी, राजेंद्र सिंह, घासीराम मेहरा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सरपंच राजाराम ठाकुर और उपसरपंच सुखराम की उपस्थिति में परिवार के घर पहुंचकर एक माह का राशन सौंपा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रामपाल जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए नशा और मांसाहार का त्याग करने का भी संकल्प लिया। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की यह पहल जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, शिक्षा, चिकित्सा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।