बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश राष्ट्र चेतना मंच ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गंजबासौदा के पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी हेमंत गोस्वामी को जिला विदिशा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट कमांडेंट रोहताश कुमार गुप्ता (राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित) के विचार-विमर्श के बाद जारी की गई।
मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए हेमंत गोस्वामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्र चेतना मंच को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक दीप अग्रवाल तथा मध्य प्रदेश प्रभारी एवं अभिनेता लोकेश कुमार साहू सहित संगठन के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मीडिया प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे, केंद्रीय पर्यवेक्षक राहुल दुबे, प्रदेश प्रभारी लोकेश कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी (गुड्डा), प्रदेश उपाध्यक्ष पन्नालाल कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश मालवीय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार, रामराज प्रजापति, विदिशा जिला अध्यक्ष निवेश मीना, जिला महामंत्री पवन दुबे सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन ने कहा कि नई नियुक्तियों के माध्यम से राष्ट्र चेतना मंच सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।