भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया भव्य लोकार्पण, संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के 'शिक्षित हो जन-जन अभियान' ने साकार किया जामठी के बच्चों का सपना

बेतवा भूमि  न्यूज़ बैतूल मध्य प्रदेश 
*शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय: संत रामपाल जी महाराज के मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने गढ़ा समाज सेवा का नया कीर्तिमान, सर्वसुविधायुक्त भव्य विद्यालय प्रशासन को किया सुपुर्द*  
 बेतवा भूमि न्यूज बैतूल
 आध्यात्मिक गुरु व समाज सुधारक के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी संत रामपाल जी महाराज का नाम सामने उभर कर आया है। बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए उनके पावन सान्निध्य में शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम उठाया गया है। संत रामपाल जी महाराज के 'मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट' द्वारा अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जनहित को सर्वोपरि रखते हुए चलाए जा रहे 'शिक्षित हो जन-जन अभियान' के अंतर्गत बैतूल जिले के ग्राम जामठी में एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने वाले इस उत्कृष्ट विद्या मंदिर को एक गरिमामयी और भव्य समारोह में विधिवत रूप से स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस बहुप्रतीक्षित और गौरवशाली लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने शिरकत की। उनके साथ ही बैतूल के SDM अभिजीत सिंह जी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बैतूल की जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम वरकड़े जी, भाजपा बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारसकर जी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील नहारिया व कई गांवों के सरपंच, सचिव, पटवारी व RI ने भी इस पुनीत अवसर पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर बच्चों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। 
सितंबर 2026 में मात्र 1 माह में बनकर तैयार हुआ यह नवनिर्मित विद्यालय भवन केवल ईंट, सीमेंट और पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि ग्रामीण छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य की एक अत्यंत मजबूत नींव है। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा लाभार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामठी के परिसर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। पठन-पाठन के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने हेतु यहाँ 15x24 फीट आकार के पांच विशाल और हवादार कमरों का निर्माण किया गया है, ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के विद्या ग्रहण कर सकें। इसके साथ ही विद्यालय में कमरों के बाहर 11x150 फीट का एक अत्यंत विस्तृत बरामदा भी बनाया गया है, जो न केवल भवन की भव्यता को बढ़ाता है बल्कि बच्चों के लिए एक खुला वातावरण भी सुनिश्चित करता है। विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, छात्र और छात्राओं के लिए पूरी तरह से पृथक बाथरूम व शौचालयों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल हेतु वॉटर कूलर की समुचित व्यवस्था की गई है।
एक आदर्श और परिपूर्ण विद्यालय के सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए, इस पूरे परिसर में शानदार विद्युत व्यवस्था और लाइट फिटिंग का कार्य भी संपन्न किया गया है, जिसमें अध्ययनरत बच्चों की सुविधा के लिए 10 सीलिंग फैन भी विशेष रूप से लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों की पूर्ण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने संपूर्ण विद्यालय परिसर को सुरक्षित करने के लिए 6000 वर्गफीट ऊँची एक मजबूत सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कार्य भी करवाया है। पूरे स्कूल परिसर में पुताई का कार्य भी किया गया साथ ही विद्यालय प्रांगण में 5 फीट मुरूम का भराव भी करवाया गया। मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया यह निःस्वार्थ प्रयास न केवल बैतूल जिले के लिए बल्कि संपूर्ण समाज के लिए शिक्षा दान की एक अद्भुत मिसाल बन गया है। यह हस्तांतरण समारोह जामठी के बच्चों के लिए विकास की एक नई सुबह लेकर आया है, जहाँ वे इस सर्वसुविधायुक्त और सुरक्षित वातावरण में अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे।