राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास कुमार गुप्ता का दो दिवसीय 24 ओर 25 अक्टूबर गंज बासौदा प्रवास


 बेतवा भूमि न्यूज़ गंजबासौदा 
नशा मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, कार्यकर्ता सम्मेलन और पत्रकार वार्ता में होंगे शामिल
विदिशा। राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक, अधिवक्ता तथा राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आदरणीय रोहतास कुमार गुप्ता 24 एवं 25 अक्टूबर को विदिशा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर राष्ट्र चेतना मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
24 अक्टूबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे गंजबासौदा रेस्ट हाउस से नशा मुक्ति अभियान के तहत पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जो पुराने बस स्टैंड तक पहुंचेगी। दोपहर 1:30 बजे स्वरूप नगर लाल पठार स्थित भाजपा नेता रामू कुशवाहा के निज निवास पर स्वागत समारोह एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 2 बजे सिरनोटा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित होगा। दोपहर 2:30 बजे उदयपुर स्थित महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं शिव आराधना की जाएगी।

दोपहर 3 बजे राष्ट्र चेतना मंच कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नशा मुक्ति अभियान की आमसभा आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मंच की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता कादिविनी गुप्ता, सदस्य राज्य दिशा कमेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार डॉ. विष्णु प्रसाद मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे करेंगे।

25 अक्टूबर को मंदिर दर्शन, पौधारोपण और पत्रकार वार्ता

यह ऐड कर सकते हैं शनि गैलरी धाम के संस्थापक दीपक तिवारी जी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत समारोह एवं स्वल्पाहार 25.10.2026 को 
25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गंजबासौदा स्थित शनि गिलहरी धाम में पूजा-अर्चना के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे गंजबासौदा पत्रकार भवन में प्रेस वार्ता आयोजित होगी।

प्रेस वार्ता में राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास कुमार गुप्ता, मध्य प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे, केंद्रीय पर्यवेक्षक राहुल दुबे, मध्य प्रदेश प्रभारी एवं अभिनेता लोकेश कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी 'गुड्डा', प्रदेश प्रवक्ता कमलेश मालवीय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार, सहित संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान विदिशा जिला अध्यक्ष निर्वेश मीना, जिला महामंत्री पवन दुबे, हरिओम पाल सहित राष्ट्र चेतना मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्र चेतना मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।