इस अवसर पर रघुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा और शौर्य का प्रतीक है। यह हमें धर्म, न्याय, आत्मसम्मान और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। समाज की एकता को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक अपने संस्कार पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
वहीं, रघुवंशी समाज के युवा जिलाध्यक्ष** रविंद सिंह रघुवंशी** ने कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करते हुए सामाजिक एकता, सकारात्मक बदलाव और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शस्त्र पूजन हमें साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में नटेरन ट्रस्ट अध्यक्ष भगत सिंह रघुवंशी जी , कार्यकारी जिलाध्यक्ष रघुवंशी समाज महेंद्र रघुवंशी जी , विदिशा ब्लाक अध्यक्ष रघुवंशी समाज संजय रघुवंशी जी , रघुवंशी युवा शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम रघुवंशी जी एवं कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी जी ,ललित रघुवंशी जी हर्षवर्धन रघुवंशी जी प्रमोद रघुवंशी जी वीर सिंह जी गौरव जी अनिल सिंह जी प्रवेश जी लखन सिंह जी प्रवेंद्र जी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
रघुवंशी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए अपनी गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।
रघुवंशी समाज का संकल्प — शौर्य हमारी विरासत, संस्कार हमारी पहचान और एकता हमारी शक्ति