राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे पहुंचे विदिशा पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र


 बेतवा भूमि न्यूज़ विदिशा
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, माधव उद्यान में किया वृक्षारोपण; पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया 
डॉ. रवि मालवीय को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया एवं 
विदिशा। राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री नंदकिशोर दुबे बुधवार को विदिशा पहुंचे। विदिशा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्र चेतना मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ माधव उद्यान पहुंचे, जहां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मंच के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री राहुल दुबे, मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता श्री कमलेश मालवीय, जिला अध्यक्ष निवेश मीणा सहित मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे विदिशा स्थित डॉ. रवि मालवीय की फिजियोथैरेपी क्लीनिक पहुंचे। यहां डॉ. रवि मालवीय ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. रवि मालवीय को राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनकी नियुक्ति पर मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बेतवा भूमि कार्यालय में प्रेस वार्ता

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे बेतवा भूमि कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्र चेतना मंच के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार से मुलाकात कर प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता  कमलेश मालवीय ने मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहभागिता की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त मध्य प्रदेश के साथ-साथ हरित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा समिति की अध्यक्ष मनोरमा दीक्षित, शिवानी रिछारिया, सविता डांगी, धर्मेश शर्मा, रामबाबू रघुवंशी, डॉ. अनिकेत सहित राष्ट्र चेतना मंच एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

विदिशा प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे के नेतृत्व में राष्ट्र चेतना मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट भी की। इस दौरान मंच की आगामी सामाजिक गतिविधियों, नशामुक्ति अभियान, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर दुबे, केंद्रीय पर्यवेक्षक राहुल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश मालवीय, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार तोरन सिंह शिल्पकार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि मालवीय, रामराज प्रजापति, विदिशा जिला अध्यक्ष निर्वेश मीणा, जिला महामंत्री पवन दुबे सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।